उत्तर प्रदेश में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। इस भर्ती एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो गए हैं और लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक होने वाली है।

उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एकदम जरूरी है और जिसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नही हो पाएगी।
Table of Contents
UP Home Guard Bharti 2026: एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी
UP होम गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट, टाइम और एग्जाम सेंटर की जानकारी दी गई होती है।
ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को सावधानी से चेक कर लें। अगर इनमे किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।

परीक्षा तिथि और शेड्यूल (25–27 अप्रैल 2026)
यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 का एग्जाम तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन अलग-अलग शिफ्ट में हो सकता है ताकि अधिक संख्या में उम्मीदवारों को व्यवस्थित तरीके से एग्जाम दिला सके। सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार सेंटर पर समय से पहले पहुंचें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करना
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “UP Home Guard Bharti 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपने “Candidate Login” ऑप्शन को चुनना है।

- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कम से कम दो प्रिंट आउट अपने पास रखें।
एग्जाम सेंटर में यह सब लाए
- एग्जाम का एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)।
- एक वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस)।
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)।
बिना एडमिट कार्ड और आईडी के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एग्जाम से जुड़ी अहम गाइडलाइन
- उम्मीदवार एग्जाम सेंटर पर समय से कम से कम 30–60 मिनट पहले पहुंचें।
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नही ले जाना है।
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित वस्तु न ले जाएं।
- एग्जाम सेंटर पर दी गई सभी गाइडलाइन का पालन करें।
एग्जाम का सिलेक्शन प्रोसेस
यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है जोकि निम्न है,
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
Related Links
एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, सामान्य हिंदी, गणित और लॉजिक जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। इस एग्जाम का लेवल सामान्यतः 10वीं/12वीं क्लास का रहता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर की प्रैक्टिस अच्छे से करें।
यूपी होम गार्ड भर्ती 2026 परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को टाइम मैनेजमेंट और रेगुलर प्रैक्टिस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एग्जाम सेंटर की लोकेशन पहले ही चेक कर लें ताकि एग्जाम वाले दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
FAQs
UP Home Guard Bharti 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथि और समय क्या है?
परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने एग्जाम के टाइम और डेट के बारे में एडमिट कार्ड से डिटेल्स लेनी है।
क्या एडमिट कार्ड पर कोई गलती होने पर मैं क्या कर सकता हूँ?
यदि एडमिट कार्ड पर कोई गलती हो तो उम्मीदवार को तुरंत ऑफिशियल एग्जाम बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को उनकी जानकारी ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।
परीक्षा केंद्र में किन-किन दस्तावेजों को लाना जरूरी है?
एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर जाना अनिवार्य है।
UP Home Guard Bharti 2026 परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया क्या होगी?
लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे वे ही अगले चरणों में जायेंगे।
















