बैंक कर्मचारियों के लिए ‘5-Day Banking’ का मुद्दा 2026 में एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच इस पर सहमति बन चुकी है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नही आया है।

भारत में 5-Day Banking को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बैंक कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सप्ताह में केवल पांच दिन काम करना पड़े जबकि सरकार और नियामक संस्थाएं इस प्रपोजल पर सहमत नहीं हुई हैं। इससे शनिवार को बैंक खुलने या बंद रहने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Table of Contents
5-Day Banking सिस्टम को समझे
5-Day Banking का मतलब है कि बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहें और शनिवार-रविवार पूरी तरह बंद रहें। वर्तमान में भारत में बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। बैंक कर्मचारी यूनियन का कहना है कि अन्य गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर की तरह उन्हें भी 5-Day Week मिलना चाहिए।
इस तरह की मांग की वजह
- कार्य-जीवन संतुलन: बैंक कर्मचारियों का कहना है कि लगातार छह दिन काम करने से मेंटल और फिजिकल दबाव बढ़ता है।
- डिजिटल बैंकिंग का बढ़ता उपयोग: ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल ऐप्स के बढ़ने से शाखाओं पर निर्भरता कम हुई है।
- अन्य क्षेत्रों के साथ समानता: कई सरकारी कार्यालय और निजी कंपनियां पहले से ही 5-Day Week पर काम कर रही हैं।

सरकार के न मानने की वजह
सरकार, नियामक संस्थाएं और खासकर Reserve Bank of India इस प्रस्ताव को लेकर सावधानी बरत रही हैं।
मांगे न मानने की मुख्य वजह
- ग्राहकों की सुविधा: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोग अभी भी बैंक शाखाओं पर निर्भर हैं। शनिवार को बैंक बंद होने से उन्हें परेशानी हो सकती है।
- वित्तीय समावेशन: सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचें। काम के दिनों को कम करने से यह प्रभावित हो सकता है।
- लेन-देन और कार्यभार: सरकारी योजनाओं, पेंशन, सब्सिडी और अन्य लेन-देन के कारण बैंकों का काम पहले से ही अधिक है।
बैंक यूनियनों की मामले पर राय
बैंको की यूनियन का कहना है कि 5-Day Banking लागू करने से बैंक की उत्पादकता बढ़ेगी। इस सिस्टम में बैंक कर्मचारी बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। काम के घंटो को बढ़ाकर (जैसे 8 घंटे से 9 घंटे) संतुलन बनाया जा सकता है। इस मामले पर यूनियन और बैंक मैनेजमेंट के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन आखिरी फैसला अभी तक लंबित है।
5-Day Banking लागू होने पर यह प्रभाव होंगे
बैंक ग्राहकों पर यह असर होगा
- शनिवार को शाखाएं बंद रहेंगी।
- डिजिटल सेवाओं पर निर्भरता बढ़ेगी।
- भीड़ सप्ताह के अन्य दिनों में बढ़ सकती है।
कर्मचारियों के लिए ये फायदे होंगे
- सप्ताह में दो दिन छुट्टी का फायदा मिलेगा।
- बेहतर मेंटल हेल्थ कायम रहेगी।
- कार्य संतुष्टि में वृद्धि होगी।
दूसरे देशों के बैंको में स्थिति
कई देशों में बैंक पहले से ही 5-Day Week पर चलते हैं। हालांकि वहां डिजिटल बैंकिंग और ऑटोमेशन अधिक डेवलप है जिससे ब्रांचों की जरूरत कम हो गई है। भारत में स्थिति अलग है क्योंकि यहां पर दूसरो की तुलना में ज्यादा आबादी अभी भी कैश और बैंक ब्रांच की सर्विस पर निर्भर रहती है। वही गांवों की बात करें तो वहां के लोग भी डिजिटल बैंकिंग में सीमित ही है।
अभी की स्थिति समझे
अभी सरकार ने 5-Day Banking प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इस वजह से शनिवार को बैंक पहले की तरह (पहला, तीसरा, पांचवां शनिवार) खुले रहेंगे। सरकार से इस बारे में बातचीत जारी है लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Related Links
डाकघर की इस स्कीम में हर महीने मिलेंगे ₹5,500! 5 साल तक गारंटीड कमाई, जानें कितना करना होगा निवेश
मामले के कुछ संभावित समाधान
- कार्य घंटे बढ़ाकर 5-Day Week लागू करना।
- केवल शहरी इलाकों के बैंको में 5-Day Banking लागू करना।
- चरणबद्ध तरीके से यह बदलाव करना।
5-Day Banking को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। बैंक कर्मचारी इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ग्राहकों की सुविधा और वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता दे रही है। जब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं होता शनिवार को बैंक पहले की तरह खुले रहेंगे।
















