कुछ दिनों पहले ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह एक्सप्रेसवे न केवल दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी को मात्र 2.5 से 3 घंटे में समेट देता है बल्कि सेफ्टी और पर्यावरण के लिहाज से यहाँ कुछ बहुत ही सख्त नियम लागू किए गए हैं।

अगर आप इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के इस आर्टिकल में दिए गए नियमों को ध्यान से पढ़ें वरना आपकी जेब पर भारी जुर्माना पड़ सकता है।
Table of Contents
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: हाई-स्पीड सफर लेकिन सख्त नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 2026 में शुरू होने के साथ देश के सबसे मॉडर्न हाईवे में शामिल हो गया है। यह 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून की दूरी को लगभग 6 घंटे से घटाकर सिर्फ 2.5 घंटे कर देता है। लेकिन इस हाई-स्पीड सफर के साथ कई कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
बाइक, ऑटो और धीमे वाहनों पर पूरी तरह बैन
सबसे बड़ा नियम यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर:
- बाइक / स्कूटर
- ऑटो-रिक्शा / ई-रिक्शा
- ट्रैक्टर और अन्य धीमे वाहन
पूरी तरह बैन हैं यह एक्सप्रेसवे हाई-स्पीड (100 किमी/घंटा तक) के लिए डिजाइन किया गया है इसलिए ये धीमे वाहन किसी एक्सीडेंट्स का बड़ा कारण बन सकते हैं।

नियम तोड़ा तो ₹20,000 तक का चालान
अगर कोई व्यक्ति बाइक, ऑटो या प्रतिबंधित वाहन लेकर एक्सप्रेसवे पर जाता है तो
- ₹20,000 तक का भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
- यह वाहन जब्त भी किया जा सकता है।
- यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जाती है और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी से पकड़ भी आसान हो गई है।
‘नो हॉर्न ज़ोन’: जंगल वाले हिस्से में सख्ती
एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क के पास से गुजरता है। इसलिए वहां लागू हैं ये नियम:
- हॉर्न बजाना पूरी तरह मना।
- रात में लो-बीम हेडलाइट जरूरी।
- निर्धारित गति सीमा का पालन अनिवार्य।
- यह नियम वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
स्पीड लिमिट और लेन नियम
एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय इन नियमों का पालन जरूरी है:
- कार की स्पीड लिमिट: 100 किमी/घंटा
- भारी वाहन: 80 किमी/घंटा
लेन डिसिप्लिन
- बाईं लेन: भारी वाहन
- बीच की लेन: सामान्य ड्राइविंग
- दाईं लेन: ओवरटेक
- गलत लेन में चलने पर भी चालान कट सकता है।
ये काम बिल्कुल न करें
एक्सप्रेसवे पर निम्न गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं:
- रिवर्स ड्राइविंग
- यू-टर्न लेना
- बीच सड़क पर रुकना
- स्टंट करना।
ट्रायल के दौरान स्टंट और गलत ड्राइविंग के कारण हादसे हुए थे जिसके बाद नियम और सख्त किए गए।
खास सेक्शन पर ज्यादा सख्ती
दिल्ली (गीता कॉलोनी) से बागपत तक लगभग 26 किमी एलिवेटेड सेक्शन पर
- सबसे ज्यादा निगरानी
- बाइक/ऑटो पूरी तरह बैन
- कैमरों से चालान।
- यह हिस्सा हाई-स्पीड और सेंसेटिव माना गया है।
क्यों लगाया गया बाइक और ऑटो पर बैन?
सरकार और NHAI के अनुसार,
- हाई स्पीड में धीमे वाहन खतरनाक होते है।
- ट्रैफिक फ्लो बाधित होता है।
- हादसों की संभावना बढ़ती है।
- इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया।
यात्रा से पहले ये तैयारी जरूरी
एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले ध्यान रखें,
- गाड़ी में फ्यूल फुल रखें।
- FASTag एक्टिव होना चाहिए।
- पानी और जरूरी सामान साथ रखें।
- शुरुआती फेज में सभी सुविधाएं (पेट्रोल पंप/फूड प्लाजा) हर जगह उपलब्ध नहीं हैं।
Related Links
एक्सप्रेसवे की मुख्य खासियतें
- लंबाई: 213 किमी
- लागत: ₹12,000 करोड़ से ज्यादा
- समय: 2.5 घंटे में सफर
- 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड रोड
- 113 अंडरपास और आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम।
सबसे जरूरी बात पर ध्यान दें
अगर आप बाइक या ऑटो से देहरादून जाना चाहते हैं तो इस एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पुराना हाईवे NH-58 ही ऑप्शन रहेगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भारत के सबसे आधुनिक और तेज हाईवे में से एक है लेकिन इसके साथ सख्त नियम भी लागू हैं। बाइक और ऑटो पर प्रतिबंध ₹20,000 तक का चालान और ‘नो हॉर्न’ जैसे नियम यह साफ दिखाते हैं कि सेफ्टी और स्पीड दोनों को प्राथमिकता दी गई है। इसलिए यात्रा से पहले नियमो को जरूर जान लें वरना तेज सफर महंगा पड़ सकता है।
FAQs
क्या इस एक्सप्रेसवे पर बाइक और ऑटो चलाने की अनुमति है?
नहीं, इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया (बाइक) और ऑटो रिक्शा प्रतिबंधित हैं।
नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
नियम उल्लंघन पर कितना चालान लगता है?
बाइक या ऑटो की एंट्री पर ₹20,000 तक का चालान हो सकता है। साथ ही वाहन को जब्त भी किया जा सकता है।
‘नो हॉर्न’ नियम क्या है?
इस एक्सप्रेसवे पर हॉर्न बजाने पर सख्त पाबंदी है और उल्लंघनन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह नियम क्यों लागू किया गया है?
यात्रा को सुरक्षित, शांत और पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए ये नियम बनाए गए हैं। तेज स्पीड वाहनों के लिए अलग से नियंत्रित माहौल जरूरी है।
5. किन वाहनों को अनुमति है?
केवल कार, बस और भारी वाहन जैसे चारपहिया व उससे बड़े वाहन ही चल सकते हैं। सभी को तय स्पीड लिमिट और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
















