अगर आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में नाम गलत है, तो यह समस्या आगे चलकर नौकरी, कॉलेज एडमिशन, पासपोर्ट और सरकारी दस्तावेज़ों में बड़ी परेशानी बन सकती है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। 2026 में कई बोर्ड्स ने ऑनलाइन मार्कशीट करेक्शन प्रोसेस को आसान और डिजिटल कर दिया है ऐसे आप घर बैठे ही अपने नाम की गलती सुधार सकते हैं।

Table of Contents
मार्कशीट में नाम गलत होने से ये समस्या होगी
मार्कशीट में नाम की छोटी सी गलती भी कई दिक्कतें पैदा कर सकती है, इससे आपको कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन में समस्या आएगी। बाद में नौकरी के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में रिजेक्शन हो सकता है या फिर आप पासपोर्ट या आधार कार्ड बनाएंगे तो उसमें भी दिक्कत आएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्या पड़ेगी। इसलिए समय रहते नाम सही करवाना बेहद जरूरी है।
2026 में नया ऑनलाइन तरीका जाने
2026 में कई शिक्षा बोर्ड जैसे CBSE, यूपी बोर्ड और दूसरे राज्य बोर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन करेक्शन पोर्टल शुरू कर दिए हैं।
ऑनलाइन सुधार की मुख्य विशेषताएं
- घर बैठे आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
- डिजिटल डॉक्यूमेंट अपलोड होंगे।
- ऑनलाइन फीस पेमेंट होगा।
- फार्म की स्टेटस ट्रैकिंग होगा।
ऐसे नामो में सुधार हो सकेगा
मार्कशीट में कई बार नाम तो सही रहता है लेकिन स्पेलिंग मिस्टेक (जैसे “Rahul” की जगह “Rhaul” krishna-krisna, shivani-sivani) हो जाता है जिससे कई सारी दिक्कतें होती है, आप ऐसे स्पेलिंग मिस्टेक आसानी से सही करवा सकते हैं, या आपके सरनेम या पूरा नाम सुधार करना हो तो वो भी कर सकते हैं इसके साथ ही मत पिता का नाम सहित छोटे मोटे बदलाव करवा सकते हैं।
ध्यान दें: पूरा नाम बदलने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़ और प्रक्रिया की जरूरत होती है।

मार्कशीट में ऑनलाइन नाम सुधारने का प्रोसेस
- मार्कशीट में नाम सही करने के लिए सबसे पहले अपने बोर्ड की वेबसाइट को ओपन करें।
- होम पेज में “Marksheet Correction” या “Document Correction” विकल्प चुनें।
- अपने अप्लाई फार्म में जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि, गलत और सही नाम दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी डॉक्युमट्स जैसे आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और स्कूल रिकॉर्ड आदि को अपलोड करें।
- निर्धारित फीस को ऑनलाइन मोड (UPI और डेबिट कार्ड) आदि से दे।
- यह सब करने के बाद अपना फॉर्म सबमिट करें।
इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- पुरानी मार्कशीट की कॉपी
- शपथ पत्र (Affidavit) (अगर बड़ा बदलाव है)।
ऑफलाइन तरीके से अप्लाई करना
अगर आप ऑनलाइन तरीके से अप्लाई नहीं करना चाहते हैं तो अपने स्कूल या बोर्ड ऑफिस से करेक्शन फॉर्म लें। फार्म में सही जानकारी भरें एर फिर सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ में जोड़े फिर निर्धारित फीस के साथ अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
इतना समय लग सकता है
- ऑनलाइन प्रक्रिया: 15–30 दिन।
- ऑफलाइन प्रक्रिया: 30–60 दिन।
- समय बोर्ड और केस के अनुसार बदल सकता है।
आवेदन फीस की जानकारी
फीस अलग-अलग बोर्ड के अनुसार होती है,
- छोटी गलती: ₹200–₹500
- बड़ा सुधार: ₹500–₹1500 या अधिक।
कुछ जरूरी टिप्स ध्यान रखे
- अप्लाई करते समय सभी दस्तावेज़ सही और स्पष्ट अपलोड करें।
- नाम वही रखें जो आधार और अन्य दस्तावेज़ों में है।
- आवेदन की रसीद अपने पास सम्हाल कर रखें।
- समय-समय पर एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करते रहें।
Related Links
UP के बच्चों को बड़ी राहत! चिलचिलाती धूप के चलते बदला स्कूलों का समय; अब 12 बजे हो जाएगी छुट्टी
किसी की भी बोर्ड मार्कशीट में नाम की गलती एक गंभीर समस्या होती है लेकिन अब 2026 में डिजिटल सिस्टम की मदद से यह ठीक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। सही दस्तावेज़ और प्रोसेस अपनाकर कोई भी घर बैठे ही अपना नाम सुधार सकता हैं और भविष्य की परेशानियों से बच सकता हैं।
FAQs
क्या घर बैठे नाम सुधार सकते हैं?
हाँ, 2026 में ज्यादातर बोर्ड ऑनलाइन सुविधा दे रहे हैं।
क्या बिना स्कूल के सुधार हो सकता है?
कुछ मामलों में हाँ, लेकिन कई बार स्कूल वेरिफिकेशन जरूरी होता है।
क्या 5–10 साल पुरानी मार्कशीट में सुधार हो सकता है?
हाँ, लेकिन प्रक्रिया थोड़ी लंबी और डॉक्यूमेंट ज्यादा लग सकते हैं।
















