भारत में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने कई तरीके की स्कीम शुरू की हैं। बीते दिनों में “घर बैठे कमाई” का एक मॉडल काफी फेमस हो है जिसमें महिलाएं साल भर में लगभग ₹84,000 तक कमा सकती हैं। यह मौका खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो घर से ही काम करना चाहती हैं।

Table of Contents
LIC से कमाई का मौका समझे
यह मौका मुख्य रूप से LIC की एजेंट/बीमा सलाहकार या कुछ मामलों में “बीमा सखी” जैसे प्रोग्राम के तहत मिलता है। इसमें किसी महिला को LIC के कुछ प्रोडक्ट लोगो को बेचने होंगे और इसी के बदले उनको पॉलिसी पर कमीशन प्राप्त होगा। इस स्कीम में महिलाएं रेगुलर इनकम के साथ ही कुछ बोनस भी कमा सकती है।
महिलाओं के लिए स्कीम के खास होने की वजह
- घर बैठे काम करने की सुविधा: महिलाएं अपने घर से ही फोन, ऑनलाइन या व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से काम कर सकती हैं।
- कोई बड़ा निवेश नहीं: इस काम को शुरू करने के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती।
- समय की स्वतंत्रता: यह एक पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह से किया जा सकता है।

₹84,000 सालाना कमाई ऐसे होगी
इस स्कीम में महिला की इनकम एक तय सैलरी की तरफ से नहीं होगा बल्कि कमीशन बेस्ड रहता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी महिला ने हर महीने में 3 से 5 LIC पॉलिसी को बेचा हो तो हर एक पॉलिसी के हिसाब से उसको लगभग 1500 से 2000 रुपए की कमीशन मिलेगी।
इस प्रकार से उस महिला की महीने की इनकम 6 से 7 हजार रुपए तक रहेगी और इसको सालभर में करीबन 72,000 से 84,000 रुपए तक की इनकम हो जायेगी। यह आंकड़ा उस महिला की मेहनत और नेटवर्क पर निर्भर करता है।
LIC एजेंट बनने का तरीका
अपनी पात्रता जांचें
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं या 12वीं पास (क्षेत्र के अनुसार)।
अप्लाई करें
- अपनी नजदीकी LIC ब्रांच में कांटेक्ट करें।
- साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने का भी ऑप्शन है।
ट्रेनिंग लें
- LIC द्वारा तय ट्रेनिंग के कोर्स को पूरा करना होता है।
अपना एग्जाम पास करें
- IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) का एग्जाम पास करना होगा।
अपना काम शुरू करें
- LIC की पॉलिसी बेचकर कमीशन कमाना शुरू करें।
इस काम में सफलता के लिए जरूरी कौशल
- अच्छा संवाद कौशल हो।
- लोगों से जुड़ने का कौशल आता है।
- बेसिक फाइनेंशियल जानकारी भी हो।
- धैर्य और निरंतरता रखनी आती हो।
डिजिटल टूल्स का बढ़ता महत्व
आज के डिजिटल दौर में Whatsapp, सोशल मिडिया और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने प्रोडक्ट को किसी भी ग्राहक तक पहुंचाना काफी सरल हो चुका है। इसी प्रकार से महिलाएं अपनी LIC की पॉलिसी को समझाने के साथ बेच भी सकती है। इससे घर बैठे काम करना और भी आसान हो गया है।
LIC एजेंट बनने के कुछ फायदे
एक आम महिला को LIC का एजेंट बनकर रेगुलर इनकम के साथ ही एक्स्ट्रा बोनस का फायदा लेने का मौका मिलता है। इस प्रकार से उनको अपने करियर में बढ़ोत्तरी मिलती है साथ ही प्रमोशन और एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल जाते है। इस स्कीम से जुड़कर महिलाएं अपना सोशल नेटवर्क भी मजबूत कर पाती है।
LIC एजेंट बनने में संभावित चुनौतियां
किसी महिला LIC के लिए काम शुरू करने में ग्राहक बनाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। चूंकि इनकम का संबंध सीधे परफॉर्मेंस से जुड़ा रहता है तो थोड़ी कम इनकम से शुरुआत होगी। एजेंट को कंपनी के तय टारगेट को पूरा करने की बाध्यता भी रहती है।
Related Links
किसानों की मौज! इस राज्य में हर साल मिल रहे ₹12,000 सीधे बैंक खाते में; जानें आवेदन का आसान तरीका
5-Day Banking पर सस्पेंस! शनिवार को भी खुले रहेंगे बैंक? नहीं मानी सरकार
इन महिलाओ के लिए बेहतर स्कीम
- गृहिणियां महिलाएं।
- पार्ट-टाइम काम करने वाली महिलाएं।
- छोटे शहरों या गांवों में रहने वाली महिलाएं।
- जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं।
क्या यह सुरक्षित और भरोसेमंद है?
LIC भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय बीमा कंपनी है इस वजह से यहां पर कोई फ्रॉड का डर काफी कम रहता है। कारपोरेशन के कामों में पेमेंट और कमीशन प्रोसेस काफी पारदर्शी रहती है।
LIC के साथ जुड़कर महिलाएं घर बैठे अच्छी आय कमा सकती हैं। ₹84,000 सालाना कमाई एक अनुमान है जिसे मेहनत और सही काम की नीति से बढ़ाया भी जा सकता है। यह अवसर खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जो आर्थिक तौर पर स्वतंत्र बनना चाहती हैं और उनको अपने समय के मुताबिक काम करने की चाह हैं।
















