Join Youtube

मकान मालिक दिखा रहा है रौब? किराएदार जान लें ये 3 अधिकार; कोई नहीं कर पाएगा परेशान

हमारे देश में काफी लोग किराए के मकान में रहते है किंतु काफी बार किराएदार की तरफ से शोषण की शिकायत भी आती है। ऐसे में कोई मकान मालिक सभी नियम तोड़कर अपनी मनमानी करे तो किराएदार को कानूनी मदद लेनी चाहिए। इसी तरीके के किराएदार के अधिकारों से जुड़े नियमो को लेकर हम इस आर्टिकल में जानकारियां देने वाले है।

Updated On:

हमारे देश में लोगो का किराये के मकान में रहना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है खासकर तब जब मकान मालिक नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करने लगे। भारत में किरायेदार और मकान मालिक के बीच के रिश्तों को मैनेज करने के लिए ‘मॉडल टेनेंसी एक्ट’ (Model Tenancy Act) और कई राज्यों में रेंट कंट्रोल एक्ट बनाए गए हैं।

India Landlord Rules Rent Agreement
India Landlord Rules Rent Agreement

यदि आपका मकान मालिक भी आपको बिना वजह परेशान कर रहा हो तो आपको अपने इन 3 कानूनी अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिएके

किराएदारों के अधिकार क्यों जानने चाहिए?

आज के समय में शहरों में रहने वाले लाखों लोग किराए के मकानों में रहते हैं। कई बार मकान मालिक अपनी शर्तें थोपने की कोशिश करते हैं जिससे किराएदारों को परेशानी होती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि कानून ने किराएदारों को भी कई अधिकार मिले हैं इनके जरिए वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

किराएदार और मकान मालिक पर कानून का पक्ष

भारत में किराएदार और मकान मालिक के संबंध को नियंत्रित करने के लिए रेंट कंट्रोल एक्ट और कई राज्यों के अपने नियम लागू होते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने Model Tenancy Act 2021 भी लागू किया है जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच बैलेंस बनाना है। यह कानून साफतौर पर बताता है कि मकान मालिक और किराएदार दोनों के अधिकार और जिम्मेदारियां क्या हैं जिससे किसी भी तरीके का शोषण न हो।

Model Tenancy Act
Model Tenancy Act

बिना नोटिस घर खाली कराने का अधिकार नहीं

कई बार मकान मालिक बिना किसी सूचना के किराएदार को घर खाली करने के लिए कह देते हैं जोकि गलत है। किसी भी स्थित में कोई मकान मालिक अचानक बेदखली नहीं कर सकता है। ऐसे में मकान मालिक को पहले से ही नोटिस देना जरूरी हो जाता है और ये नोटिस पीरियड 1 से 3 महीने का रहता है।

दोनो में हुए रेंट एग्रीमेंट में इस नोटिस पीरियड लिखा जाता है। अगर मकान मालिक बिना नोटिस के घर खाली कराने की कोशिश करता है तो किरायदार कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

किराया मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा सकता

मकान मालिक अपनी मर्जी से कभी भी किराया नहीं बढ़ा सकता और इस काम में उसको लिखित में सूचना देना जरूरी रहता है। आमतौर पर किराए में बढ़ोतरी साल में एक ही बार हो सकती है। किराए में वृद्धि से जुड़ी शर्ते रेंट एग्रीमेंट में तय रहती है। यदि मकान मालिक बिना सूचना के किराया बढ़ाता है तो किराएदार इसे चुनौती दे सकता है।

मकान में बिना परमिशन नही आ सकता है

किराएदार को अपने घर में निजता (Privacy) का भी पूरा अधिकार होता है। कोई भी मकान मालिक बगैर बताए किरायेदार के घर में नही प्रवेश कर सकता है। उसको किसी प्रकार के निरीक्षण से पहले किरायेदार की परमिशन लेनी जरूरी रहती है। किसी एमरजेंसी कंडीशन को छोड़कर किरायेदार के कमरे में एंट्री करना गैरकानूनी रहता है। यह नियम किराएदार की सेफ्टी और सम्मान को ध्यान में रखकर बना है।

रेंट एग्रीमेंट काफी जरूरी दस्तावेज

किराएदार और मकान मालिक के बीच सबसे अहम दस्तावेज रेंट एग्रीमेंट होता है। इसमें किराया, नोटिस पीरियड और नियम लिखे होते हैं। विवाद होने पर यही सबसे बड़ा सबूत बनता है हमेशा एग्रीमेंट को पढ़कर और समझकर ही साइन करें। यह एक साफ और लिखित एग्रीमेंट भविष्य में होने वाले विवादों से बचाता है।

किराएदारों के लिए जरूरी सावधानियां

  • समय पर अपना किराया दे।
  • मकान की देखभाल करें।
  • एग्रीमेंट की शर्तों का पालन हर हालात में करें।
  • मकान मालिक से अच्छे संबंध बनाना फायदेमंद है।

किरायेदार कानूनी मदद कब लें

अगर मकान मालिक लगातार परेशान कर रहा है या नियमों को तोड़ रहा है तो आपने स्थानीय पुलिस में इस बारे में कंपलेंट करनी है। किरायदार रेंट कंट्रोल अथॉरिटी से कांटेक्ट कर सकता हैं। वह चाहे तो कानूनी सलाह लेकर अपने मकान मालिक पर भी केस दर्ज कर सकता हैं। आज के समय में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी कानूनी सलाह मुहैया कराते हैं।

Related Links

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम! महंगी किताबों के नाम पर नहीं लूट पाएंगे स्कूल; मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख

मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अब नहीं खाने होंगे धक्के! आधार कार्ड से घर बैठे होगा सारा काम; जानें ऑनलाइन तरीका

जागरूक किराएदार सुरक्षित किराएदार

किराएदारों के अधिकार जानना उतना ही जरूरी है जितना अपनी जिम्मेदारियों को निभाना। अगर आप अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हैं तो कोई भी मकान मालिक आपको परेशान नहीं कर सकता। थोड़ी सी जानकारी और सतर्कता से आप बिना किसी टेंशन के किराए के मकान में सेफ और सम्मानजनक तरीके से रह हैं।

FAQs

क्या मकान मालिक बिना नोटिस के घर खाली करा सकता है?

नहीं, मकान मालिक बिना नोटिस के किराएदार को घर खाली करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। आमतौर पर रेंट एग्रीमेंट के अनुसार 1–3 महीने का नोटिस देना जरूरी होता है।

क्या मकान मालिक अपनी मर्जी से किराया बढ़ा सकता है?

नहीं, किराया बढ़ाने के लिए पहले से सूचना देना जरूरी है और यह एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार ही होना चाहिए। मनमाने तरीके से किराया बढ़ाना गलत है।

मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है?

नहीं, मकान मालिक बिना किराएदार की परमिशन के घर में प्रवेश नहीं कर सकता। यह किराएदार की प्राइवेसी का उल्लंघन माना जाता है।

अगर मकान मालिक परेशान करे तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में आप पुलिस में शिकायत कर सकते हैं, रेंट कंट्रोल अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं या कानूनी सलाह लेकर कार्रवाई कर सकते हैं।

क्या रेंट एग्रीमेंट होना जरूरी है?

हाँ, रेंट एग्रीमेंट बहुत जरूरी होता है। यह दोनों पक्षों के अधिकार और जिम्मेदारियां तय करता है और किसी भी विवाद में सबसे अहम दस्तावेज होता है।

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें