Join Youtube

CBSE 10th Second Board Exam 2026: दोबारा परीक्षा के लिए भरना होगा LOC; जानें स्कूल गाइडलाइंस और आखिरी तारीख

इस साल CBSE की क्लास 10वी का एग्जाम दे चुके स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद अपडेट आ रहा है। CBSE की तरफ से उम्मीदवारों को दूसरा मौका यानि Second Board Exam के लिए अप्लाई करने की सुविधा दी जाएगी। जो भी स्टूडेंट अपने पहले एग्जाम के रिजल्ट से खुश न हो तो वो इस खास सुविधा का फायदा अवश्य उठाए। इसी बारे में ज्यादा डिटेल्स पाने को आज के हमारे आर्टिकल को अच्छे से पढ़े।

Published On:

CBSE ने 2026 से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा को और ज्यादा लचीला बनाने के लिए “Second Board Exam” (दूसरा मौका) का ऑप्शन लागू किया है। लेकिन इस खास सुविधा का फायदा लेने में छात्रों और स्कूलों को कुछ जरूरी नियमों को मानना होगा। खासकर LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) भरना जरूरी होगा। तो अब आप आगे के आर्टिकल में इस अपडेट से जुड़ी सभी डिटेल्स विस्तार से समझे।

CBSE 10th Second Board Exam 2026
CBSE 10th Second Board Exam 2026

Second Board Exam क्या होता है?

CBSE ने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का ऑप्शन देने की योजना शुरू की है।

  • छात्र साल में 2 बार परीक्षा दे सकते हैं।
  • बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट माना जाएगा।
  • इससे “एक बार की परीक्षा का दबाव” कम होगा।

यह सुविधा खासकर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो पहली बार में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हो।

LOC (लिस्ट ऑफ कैंडीडेट्स) क्या है और क्यों जरूरी है?

LOC एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें

  • छात्र का नाम
  • सब्जेक्ट्स
  • उसके स्कूल डिटेल
  • एग्जाम रजिस्ट्रेशन।

CBSE के अनुसार, सेकंड बोर्ड एग्जाम में बैठने के लिए LOC भरना अनिवार्य है।

CBSE Second Board Exam 2026
CBSE Second Board Exam 2026

ध्यान देने वाली बात

  • बिना LOC के कोई भी स्टूडेंट एग्जाम में शामिल नहीं हो सकता।
  • यह प्रोसेस स्कूल के माध्यम से ही पूरी होती है।

स्कूल के लिए जरूरी गाइडलाइंस

LOC समय पर भरना होगा

  • स्कूल को निर्धारित समय सीमा के अंदर LOC जमा करना होगा।
  • लेट होने पर अतिरिक्त फीस लग सकती है।

सही जानकारी देना जरूरी

  • उम्मीदवार स्टूडेंट्स को नाम, जन्मतिथि, सब्जेक्ट्स आदि सही भरना अनिवार्य होगा।
  • गलती होने पर एडमिट कार्ड में समस्या आ सकती है।

केवल योग्य छात्र ही शामिल होंगे

वही छात्र Second Exam दे सकते हैं जिन्होंने पहले एग्जाम में हिस्सा लिया हो।

एग्जाम की फीस और प्रोसेस

  • सेकंड एग्जाम के लिए अलग से फीस देनी होगी।
  • फीस स्कूल के माध्यम से जमा होती है।

आखिरी तारीख (Expected Timeline)

CBSE की ओर से हर साल डेट्स अलग-अलग जारी की जाती हैं,

  • LOC भरने की शुरुआत: जनवरी–फरवरी 2026
  • आखिरी तारीख: फरवरी के अंत तक।
  • लेट फीस के साथ: मार्च तक।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से सही डेट की पुष्टि जरूर करें।

किन छात्रों के लिए फायदेमंद है Second Exam?

  • जो अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं।
  • जो किसी विषय में कमजोर रहे।
  • जो बोर्ड के दबाव से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।

एग्जाम के फायदे और नुकसान जाने

संभावित फायदे

  • दो मौके मिलने से तनाव कम हो जाता है।
  • बेहतर स्कोर चुनने की सुविधा मिलेगी।
  • रिजल्ट सुधारने का मौका मिलता है।

संभावित नुकसान

  • एग्जाम फीस का बोझ बढ़ेगा।
  • दोबारा तैयारी का प्रेशर आएगा।
  • टाइम मैनेजमेंट करना होगा।
Second Board Exam 2026
Second Board Exam 2026

Related Links

UP Polytechnic JEECUP 2026 : रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख करीब! सरकारी कॉलेज में सीट पाने का आखिरी मौका, यहाँ से भरें फॉर्म

NIT में एडमिशन के लिए चाहिए कितने मार्क्स? जनरल, OBC और SC/ST के लिए सेफ स्कोर और रैंक की पूरी जानकारी यहाँ देखें

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • पहले एग्जाम को ही अपनी प्राथमिकता दें।
  • इस सेकंड एग्जाम वाले ऑप्शन को “backup option” मानें।
  • LOC भरने की तारीख मिस न करें।
  • अपने स्कूल से हर अपडेट लेते रहें।

CBSE का सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 किसी भी स्टूडेंट के लिए एक बड़ा मौका है लेकिन इसमें शामिल होने के लिए LOC भरना सबसे जरूरी स्टेप है। अगर किसी स्टूडेंट ने अपने मार्क्स सुधारने हो तो यह एक शानदार चांस है।लेकिन समय पर रजिस्ट्रेशन और सही जानकारी देना बेहद जरूरी है।

FAQs

Second Board Exam क्या है और इसका फायदा क्या है?

Second Board Exam को CBSE ने साल 2026 से शुरू किया है जिसके तहत छात्र साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं। इससे छात्रों को अधिक अवसर मिलते हैं।

LOC क्या होता है और क्यों जरूरी है?

LOC (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) वह दस्तावेज है जिसमें छात्रों के नाम, सब्जेक्ट्स और दूसरी डिटेल्स होती है। बिना LOC भरे कोई स्टूडेंट एग्जाम नही दे सकेगा।

LOC भरने की आखिरी तारीख कब है?

LOC भरने की अंतिम तारीख फरवरी के अंत तक हो सकती है हालांकि तारीखों की पुष्टि CBSE ही अपने आप करता है।

क्या सभी छात्र Second Board Exam दे सकते हैं?

जी हां, वही छात्र जो पहले बोर्ड परीक्षा में शामिल हो चुके हैं वे Second Board Exam के लिए आवेदक होंगे।

Second Board Exam के लिए फीस कितनी होगी?

Second Board Exam के लिए अलग से फीस जमा करनी होगी जो कि स्कूल के माध्यम से भुगतान की जाती है।

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें