हर साल की तरह इस बार भी CBSE के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बोर्ड एग्जाम के खत्म होते ही सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि “CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?” आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पिछले साल का रिजल्ट कब आया था, इस बार कब आने की उम्मीद है और रिजल्ट कैसे चेक करें।

Table of Contents
CBSE 12th Result 2026 कब आएगा?
अभी तक CBSE की तरफ से साल 2026 के रिजल्ट की ऑफिशियल डेट घोषित नहीं हुई है। लेकिन यदि हम पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर देखे तो
संभावित रिजल्ट डेट
मई 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। आमतौर पर CBSE हर साल एग्जाम के खत्म होने पर 40 से 50 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करता है।
पिछले साल कब आया था क्लास 12th रिजल्ट?
- 2025 में: CBSE 12th रिजल्ट 13 मई 2025 के दिन जारी हुआ था।
- 2024 में: रिजल्ट 13 मई 2024 के दिन जारी हुआ था।
यह साफ करता है कि CBSE लगातार मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर रहा है।
CBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
ऑफिशियल वेबसाइट से
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
रिजल्ट चेक करने में जरूरी जानकारी
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
इन डिटेल्स की मदद से आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मोबाइल ऐप और SMS से भी देखें रिजल्ट
CBSE रिजल्ट कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होता है:
- DigiLocker ऐप
- UMANG ऐप
- SMS सर्विस।
DigiLocker में आपकी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी मिल जाते हैं।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
अगर रिजल्ट अच्छा आया
- कॉलेज एडमिशन की तैयारी शुरू करें।
- कटऑफ और एंट्रेंस एग्जाम पर ध्यान दें।
अगर उम्मीद से कम मार्क्स आए
- री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करें।
- कंपार्टमेंट एग्जाम का विकल्प भी मौजूद है।
Related Links
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- अफवाहों से बचें, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करें।
- रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो हो सकती है।
- एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें।
स्टूडेंट सावधानी रखे: सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी तारीखों से सावधान रहें। केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट या उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
CBSE 12th Result 2026 के मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आने की पूरी संभावना है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड लगभग एक ही समय पर रिजल्ट जारी करता है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे मई के मध्य तक तैयार रहें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
















