घरेलू रसोई से जुड़े खर्चों और आम LPG सिलेंडरों की डिपेंडेंसी को कम करने के लिए हाइड्रोजन स्टोव (Hydrogen Stove) जैसे नए समाधान तेजी से चर्चा में हैं। ऐसा चूल्हा जो पानी से हाइड्रोजन निकालकर ईंधन के तौर पर यूज करता है। इसका मतलब है ना सिलेंडर की जरूरत, ना महंगे गैस बिल की चिंता! साइंस और टेक्नोलॉजी के विकास से घरेलू खाना पकाने की दुनिया में बड़ा बदलाव आ सकता है।

‘हाइड्रोजन स्टोव’ (Hydrogen Stove) एक ऐसी क्रांतिकारी खोज है जो पारंपरिक LPG सिलेंडर की निर्भरता को पूरी तरह खत्म करने का दम रखती है।
Table of Contents
हाइड्रोजन स्टोव क्या है और कैसे काम करता है?
हाइड्रोजन स्टोव एक ऐसा कुकिंग सिस्टम है जो पानी (H₂O) से हाइड्रोजन गैस (H₂) निकालता है और उसे एनर्जी सोर्स की तरह से यूज करता है। यह प्रक्रिया सामान्यतः इलेक्ट्रोलिसिस नामक तकनीक से होती है जिसमें पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में बांटते है। बने हाइड्रोजन को फिर स्टीव/बर्नर में जला कर खाना पकाया जाता है ठीक वैसे ही जैसे LPG जलता है। पर इसके लिए सिलेंडर, रेगुलेटर या गैस सब्सिडी की ज़रूरत नहीं होती।
इलेक्ट्रोलिसिस से खाना पकाना
हाइड्रोजन स्टोव में एक छोटा इलेक्ट्रोलिसिस यूनिट होता है जो DC बिजली की सहायता से पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में बांटता है। हाइड्रोजन को जमा कर उसके बर्नर पर जलाया जाता है जहां यह गर्मी प्रदान करता है। इस पूरे प्रोसेस में पानी से हाइड्रोजन पैदा होती है और बर्नर पर जलने से हिट मिल जाती है।
इसके बाद ऑक्सीजन को सेफ्टी के साथ छोड़ा जाता है और इस तरह से ये प्रोसेस जीरो कार्बन एमिशन में काफी बड़ा कदम है। खासतौर पर जब इलेक्ट्रोलिसिस में यूज होने वाली बिजली रिन्यूएबल एनर्जी हो।

LPG और हाइड्रोजन स्टोव की तुलना
जहां LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) में सिलेंडर खरीदने, भरवाने और भारी‑भारी बिल देने की जरूरत होती है। वहीं हाइड्रोजन स्टोव में आप मुख्य रूप से पानी और बिजली पर निर्भर होते हैं।
इसका मतलब है अगर कोई सिलेंडर की खरीद नही करनी होगी और तकरार वाले रिफाइलिंग स्टेशन पर जाने की जरूरत भी खत्म होगी। आपके हर महीने के गैस बिल का झंझट भी खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही सफाई और नेचर के लिए भी हाइड्रोजन स्टोव एक बेहतर एनर्जी सोर्स है।
खर्च और किफ़ायत
शुरुआती निवेश में हाइड्रोजन स्टोव थोड़ी महंगी हो सकती है, खासकर अगर इसमें रिन्यूएबल बिजली आधारित इलेक्ट्रोलिसिस यूनिट शामिल है। पर लंबी अवधि में सोचें तो LPG सिलेंडर खरीदने और बार‑बार भरवाने वाले खर्चों की तुलना में हाइड्रोजन स्टोव एक सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। बिजली की लागत और इलेक्ट्रोलिसिस एफिशिएंसी के आधार पर यह निर्णय और स्पष्ट होगा।
पर्यावरण और स्वास्थ्य के फायदे
हाइड्रोजन स्टोव के कुछ मुख्य फायदे भी है जिनमे इससे किसी तरीके की नुकसान वाली गैस (जैसे CO₂, SOx, NOx) नहीं निकलती है। यूजर के घर के अंदर धुआं और प्रदूषण कम रहता है। लोगो की हेल्थ पर कोई गलत प्रभाव जैसे फेफड़े पर टेंशन भी कम रहता है। इस तरह से कम खर्च के साथ ही नेचर और लोगो के घरों के हवादार माहौल के लिए बेहतर है।
कुछ चुनौतियाँ और समाधान भी
हाइड्रोजन स्टोव के लिए अभी कुछ चुनौतियाँ हैं, जैसे
- इलेक्ट्रोलिसिस यूनिट का खर्चा।
- बिजली की उपलब्धता और लागत।
- सुरक्षा की प्रणालियाँ (जैसे हाइड्रोजन स्टोरेज और लीकेज ढूंढना)
अभी इन सभी चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है जैसे यूरोपीय व टेक्नोलॉजी कंपनियाँ बेहतर solid oxide electrolyzer, सुरक्षित हाइड्रोजन सिस्टम और स्मार्ट सेंसर को बनाने में लगी है।
लोगो के घरों तक कब तक पहुंचेगा
शोध और विकास तेजी से हो रहा है। कुछ देशों में हाइड्रोजन आधारित पायलट किचन/स्टोव टेस्ट चल रहे हैं और अगले कुछ सालों में यह टेक्निक घरेलू मार्केट में आम होने की कगार पर है। अगर यह स्टोव सस्ता और सुरक्षित तरीके से उपलब्ध हुआ तो यह LPG के पारंपरिक मार्केट को चुनौती दे सकता है।
Related Links
1 मई से गैस सिलेंडर के 3 नए नियम! e-KYC बिना रुक जाएगी सप्लाई; बुकिंग और OTP के नए नियम
इस राज्य में स्कूल बंद, गर्मियों की छुट्टी शुरू, यूपी-बिहार में टाइमिंग बदली; जानें आपके शहर का हाल
‘हाइड्रोजन स्टोव’ गैस सिलेंडर पर आधारित रसोई से आगे का कदम है। यह तकनीक पानी और बिजली से हाइड्रोजन बनाकर खाना पकाने का मौका देती है। इससे कोई सिलेंडर, कोई गैस बिल, कोई महंगी रिफिलिंग स्टेशन की टेंशन नहीं रहती। हालांकि शुरुआती लागत और तकनीकी चुनौतियाँ हैं लेकिन यह ऑप्शन सतत, सुरक्षित और इकोफ्रेंडली एनर्जी की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।
FAQs
हाइड्रोजन स्टोव क्या है और कैसे काम करता है?
हाइड्रोजन स्टोव एक ऐसी कुकिंग तकनीक है जो पानी से हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है और उसी गैस का उपयोग खाना पकाने के लिए करता है। यह प्रक्रिया इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से होती है, जहां पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित किया जाता है।
हाइड्रोजन स्टोव का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
हाइड्रोजन स्टोव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं होती और न ही गैस के बिल की चिंता। इसके अलावा यह एक इकोफ्रेंडली ऑप्शन है।
क्या हाइड्रोजन स्टोव हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, हाइड्रोजन स्टोव को कहीं भी यूज कर सकते है जहां बिजली हो क्योंकि यह हाइड्रोजन बनाने में बिजली का यूज करता है। हालांकि शुरू में इसकी कीमत कुछ ज्यादा हो सकती है।
क्या हाइड्रोजन स्टोव के लिए कोई सुरक्षा उपायों की जरूरत है?
हां, हाइड्रोजन गैस बेहद हल्की और काफी ज्वलनशील है इसलिए इसके लिए सुरक्षा प्रणालियाँ जैसे लीकेज डिटेक्शन और गैस स्टोरेज जरूरी हैं।
हाइड्रोजन स्टोव की कीमत कितनी होगी?
हाइड्रोजन स्टोव की कीमत अभी कुछ महंगी हो सकती है क्योंकि इसमें यूज होने वाली टेक्निक और उपकरणों की कीमत ज्यादा है। हालांकि मांग बढ़ेगी तो कीमत कम हो सकती है।
















