सरकार की तरफ से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने में समय-समय पर काफी लाभदायक स्कीम शुरू हुई है। इन्हीं में से एक खास योजना है कन्या सुमंगला योजना, जिसके तहत अब लाभार्थी बेटियों को कुल ₹25,000 तक की आर्थिक मदद मिलेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस खास स्कीम के नए नियम, पात्रता, फायदे और अप्लाई प्रोसेस की पूरी जानकारी देंगे।

Table of Contents
कन्या सुमंगला योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक कल्याण योजना है जिसका उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक आर्थिक मदद प्रदान करना है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
- बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना।
- महिला शिक्षा को बढ़ावा देना।
- बाल विवाह को रोकना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
₹25,000 पाने का नया अपडेट
सरकार ने इस स्कीम में मिलने वाली कुल प्रोत्साहन की रकम को बढ़ाकर ₹25,000 कर रही है। पहले यह रकम कम थी जिसे अब बढ़ाकर बेटियों को और ज्यादा आर्थिक मदद मिल रही है। यह रकम एक बार में नहीं बल्कि कई किस्तों में दी जाती है।
इतनी किस्तों में रकम मिलेगी
| चरण | समय | राशि (लगभग) |
|---|---|---|
| जन्म के समय | बेटी के जन्म पर | ₹5,000 |
| टीकाकरण पूरा होने पर | 1 साल के अंदर | ₹2,000 |
| कक्षा 1 में प्रवेश | स्कूल शुरू | ₹3,000 |
| कक्षा 6 में प्रवेश | मिडिल स्कूल | ₹3,000 |
| कक्षा 9 में प्रवेश | हाई स्कूल | ₹5,000 |
| कक्षा 12/ग्रेजुएशन | आगे की पढ़ाई | ₹7,000 |
इस प्रकार से एक कन्या पर सरकार कुल मिलाकर ₹25,000 तक की सहायता राशि देने वाली है।
योजना में जरूरी पात्रताएं
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ये शर्तें पूरी करनी होंगी
- परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
- वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो।
- परिवार में अधिकतम 2 बेटियां हों।
- बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ हो।
- सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों।
योजना में जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड (माता-पिता और बेटी का)
- बर्थ सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो।
योजना में अप्लाई करने का तरीका
आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपने आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।

- यहां पर नया रजिस्ट्रेशन करें।

- लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

- अब अपने सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- यह सब करके अपना फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन के बाद आपकी जानकारी सत्यापित की जाती है।
- सब कुछ ठीक होने पर किस्तें जारी होती हैं।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते तो
- नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाएं।
- वहां से आवेदन फॉर्म भरवाएं।
योजना के फायदे
- बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद।
- शिक्षा को बढ़ावा।
- बेटियों के लिए पॉजिटिव सोच लाना।
- समाज में असमानता को कम करना।

किन बातों का ध्यान रखें?
- सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड हों।
- आवेदन समय पर करें।
- बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
- गलत जानकारी देने से आवेदन रद्द हो सकता है।
Related Links
सरकार की यह स्कीम बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ₹25,000 तक की सहायता से न सिर्फ उनकी पढ़ाई में मदद मिलती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। अगर आपके घर में बेटी है, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।
FAQs
क्या यह योजना सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए है?
हाँ, यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए है।
क्या एक परिवार की दो बेटियां आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, अधिकतम 2 बेटियां इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
योजना में पैसे कैसे मिलते हैं?
राशि सीधे बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए आती है।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
यह योजना लगातार जारी रहती है लेकिन समय-समय पर अपडेट भी आते रहते हैं।
















