हमारे देश के सबसे नामचीन इंजीनियरिंग संस्थानों IITs में एडमिशन लेना हर स्टूडेंट का सपना होता है। लेकिन IIT में एडमिशन पाने में कुछ सख्त नियम और पात्रता की शर्तें होती हैं जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। हाल ही में “2001 से पहले जन्म वालों को IIT में एडमिशन नहीं मिलेगा” जैसी खबरे सामने आने लगी हैं। तो आज हम आपको इस वायरल खबर की असल सच्चाई और 2026 में IITs जरूरी शर्तो के बारे में बताएंगे।

2026 के प्रवेश सत्र के लिए ‘जोइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन’ (JEE Advanced) की कुछ कड़ी शर्तें सामने आई हैं। यदि आपका जन्म 2001 से पहले हुआ है, तो आपके लिए आईआईटी की राह लगभग बंद हो सकती है।
Table of Contents
2001 से पहले जन्मे स्टूडेंट्स का एडमिशन नहीं होगा!
यह पूरी तरह सही नहीं है लेकिन इसमें कुछ सच्चाई है। IIT में एडमिशन के लिए आपको JEE Advanced पास करना होता है और इसके लिए एक Age Limit (आयु सीमा) तय होती है।
2026 के लिए संभावित आयु नियम
- जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए।
- SC/ST/PwD उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है।
यानी अगर आपका जन्म 2001 से पहले है तो जनरल कैटगरी में आप पात्र नहीं होंगे।

IIT Admission 2026 की 5 जरूरी शर्तें
JEE Main और JEE Advanced क्वालिफाई करना जरूरी
- पहले JEE Main का एग्जाम पास करना होगा।
- इसके बाद ही JEE Advanced देने का मौका मिलता है।
- JEE Advanced पास किए बिना IIT में एडमिशन संभव नहीं है।
आयु सीमा
- जनरल कैटगरी: 2001 या उसके बाद जन्म होना चाहिए।
- रिजर्व कैटगरी: 5 साल की छूट द। जाएगी
यही कारण से पुराने उम्मीदवारों के लिए एडमिशन पाना अब मुश्किल हो जाता है।
12वीं में न्यूनतम अंक
- जनरल कैटेगरी को कम से कम 75% मार्क्स चाहिए।
- SC/ST के लिए लगभग 65% मार्क्स चाहिए।
- या फिर बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी है।
एडमिशन के प्रयासों की लिमिट
- JEE Advanced केवल 2 बार ही दे सकते हैं।
- वह भी लगातार 2 वर्षों में।
- इससे ज्यादा बार कोशिश करने का मौका नहीं मिलता।
सब्जेक्ट्स और स्ट्रीम
- 12वीं में स्टूडेंट्स के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स होना जरूरी है।
- क्लास 12वी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना चाहिए।
IIT एडमिशन प्रोसेस की जानकारी
- सबसे पहले JEE Main का एग्जाम देना होगा।
- टॉप उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करते है।
- इसके बाद JEE Advanced क्लियर करें।
- JoSAA काउंसलिंग से कॉलेज और ब्रांच को चुनें।
- इसके बाद उम्मीदवार को उसकी रैंक के आधार पर IIT में सीट मिलती है।
Related Links
CBSE 12th Result 2026 कब आएगा? पिछले कब आया था देखें, इस बार कब आएगा देखें CBSE 12th Result Date
इन उम्मीदवारों को ज्यादा ध्यान देना होगा
- जिनका जन्म 2001 के आसपास है।
- जो ड्रॉप लेकर तैयारी कर रहे हैं।
- जिनका यह आखिरी अटेम्प्ट हो सकता है।
- ऐसे छात्रों को अपनी पात्रताओं को पहले ही चेक कर लेनी चाहिए।
उम्मीदवार छात्र ध्यान रखे
यदि आप आईआईटी 2026 को अपना लक्ष्य बना रहे हैं तो केवल सिलेबस ही नहीं बल्कि इन जरूरी पॉइंट्स की भी जांच करनी है। एक लिमिट और प्रयासों की संख्या ऐसी शर्तें हैं जिनमें कोई समझौता नहीं किया जाता।
IIT Admission 2026 के लिए Age Limit एक बड़ा फैक्टर है। अगर आपका जन्म 2001 से पहले है तो सामान्य वर्ग में एडमिशन मुश्किल हो सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे समय रहते JEE Main और JEE Advanced की तैयारी और पात्रता दोनों पर ध्यान दें।
















