Join Youtube

बिहार बोर्ड के छात्रों की बल्ले-बल्ले! 12वीं पास करते ही पाएं ₹20,000 की सरकारी मदद; आज ही भरें NSP स्कॉलरशिप का फॉर्म

इस साल जिन भी स्टूडेंट ने बिहार बोर्ड से अपनी क्लास 12वी का एग्जाम पास कर लिया है तो उनके लिए सरकार की तरफ से खास योजना आ रही है। जो भी छात्र कम पारिवारिक आय रखते हो तो वो NSP स्कॉलरशिप का जरूर अप्लाई करें। आज के इस खास आर्टिकल में हम आपको 20 हजार रुपए तक की सरकारी सहायता पाने में अप्लाई प्रोसेस और अन्य डिटेल्स दे रहे है।

Published On:

बिहार बोर्ड से 12वीं क्लास पास करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने एक शानदार मौका दिया है। इसमें योग्य उम्मीदवार को ₹20,000 तक की आर्थिक मदद दी जा रही है जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकें। यह स्कॉलरशिप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के द्वारा दी जाती है। अब आपको विस्तार से इस फायदेमंद स्कीम की जानकारी देते है।

NSP Scholarship Apply Details
NSP Scholarship Apply Details

NSP स्कॉलरशिप क्या है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) भारत सरकार का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां अलग-अलग सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए अप्लाई कर सकते है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों को यह सुविधा देता है,

  • ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा।
  • पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ ।
  • सीधे बैंक खाते में पैसा (DBT) पहुंचाना।

₹20,000 स्कॉलरशिप किनको मिलेगी?

यह राशि आमतौर पर पोस्ट-मैट्रिक या मेरिट आधारित स्कीम के अंतर्गत मिलती है।

अप्लाई करने की पात्रताएं

  • उम्मीदवार ने 12वीं क्लास बिहार बोर्ड से पास की हो।
  • आगे की पढ़ाई (ग्रेजुएशन/ प्रोफेशनल कोर्स) में एडमिशन लिया हो।
  • परिवार की आय तय सीमा के अंदर हो।
  • वह छात्र भारत का नागरिक हो।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय आपको ये डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे:

  • आधार कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • परिवार का इनकम सर्टिफिकेट
  • कॉलेज एडमिशन प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

NSP स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें?

  • सबसे पहले आपने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • होम पेज में “Students” ऑप्शन को चुने। Choosing Studetns Option
  • इसके बाद आपने “Apply For Scholarship” के अंतर्गत “Login” ऑप्शन को चुनना है। Choosing Login Option
  • यहां पर “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें। Choosing Register Yourself Option
  • अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • लॉगिन करके स्कॉलरशिप स्कीम चुनें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अब अपना फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन के बाद आप अपने स्टेटस को भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

अप्लाई करने की लास्ट डेट

  • हर साल NSP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख अलग हो सकती है।
  • आमतौर पर आवेदन अक्टूबर–दिसंबर के बीच लिए जाते हैं।

आवेदक जरूरी सावधानियां रखे

  • केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही अप्लाई करें।
  • किसी एजेंट या फर्जी वेबसाइट से बचें।
  • सही जानकारी भरें वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

स्कॉलरशिप के मुख्य फायदे

  • आपकी पढ़ाई का खर्च कम होता है।
  • गरीब और मेधावी छात्रों को मदद।
  • आगे की पढ़ाई में रुकावट नहीं आती।
  • सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर।
NSP Scholarship 2026
NSP Scholarship 2026

Related Links

छात्राओं के लिए ₹60,000 पाने का सुनहरा मौका! U-GO स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन; पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

CBSE 12वीं रिजल्ट: परसेंटेज निकालने का सही तरीका क्या है? जानें क्या ‘Additional Subject’ के नंबर भी जुड़ते हैं?

सभी उम्मीदवार ध्यान रखे

बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए यह स्कॉलरशिप एक सुनहरा मौका है। अगर आपने भी 12वीं पास कर ली है और आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो यह ₹20,000 की मदद आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आज ही NSP स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करें और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं!

FAQs

क्या सभी छात्रों को ₹20,000 मिलते हैं?

नहीं, यह राशि स्कॉलरशिप स्कीम और पात्रता पर निर्भर करती है।

क्या बिहार बोर्ड के सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन उन्हें पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

स्कॉलरशिप में पैसा कैसे मिलता है?

उम्मीदवार को पैसा सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है।

क्या आवेदन फीस लगती है?

नहीं, NSP पर आवेदन पूरी तरह फ्री है।

अगर फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या करें?

आप सुधार विंडो में जाकर फॉर्म ठीक कर सकते हैं (अगर उपलब्ध हो)।

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें