उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतज़ार करने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की घोषणा के मुताबिक, क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से अपने रिजल्ट को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Table of Contents
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कब और कितने बजे जारी होगा
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक,
- रिजल्ट डेट: 19 अप्रैल 2026
- संभावित समय: सुबह 11 बजे (अनुमानित)।
बोर्ड के अधिकारी आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी करते है जिसके बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव हो जाता है।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने की वेबसाइट
छात्र अपना रिजल्ट ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ये उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट हैं।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आपने उत्तराखंड बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है।

- होम पेज पर “UK Board 10th Result 2026” या “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट बोर्ड क्लास का रोल नंबर दर्ज करके “Submit” बटन दबाएं।

- आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसको डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
SMS के जरिए रिजल्ट जाने
अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो तो स्टूडेंट्स SMS से भी अपना रिजल्ट देख सकते है। इस SMS सेवा का फॉर्मेट बोर्ड रिजल्ट के दिन ही जारी करेगा।
अपने रिजल्ट में ये डिटेल्स जरूर चेक करें
रिजल्ट में निम्न डिटेल्स शामिल होंगे
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- ग्रेड / डिवीजन
- पास / फेल स्टेटस।
मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
- ऑनलाइन जारी हुआ रिजल्ट प्रोविजनल (अस्थायी) होता है।
- स्टूडेंट्स को अपनी ऑफिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से लेनी होगी।
DigiLocker से भी मार्कशीट डाउनलोड करें
सभी स्टूडेंट्स अपने डिजिटल सर्टिफिकेट को डिजी लॉकर से भी पा कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपने digilocker.gov.in पर लॉग इन करना है।
- यहां पर ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘Uttarakhand Board’ चुनें।
- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर 2026 डालें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।
रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन को समझ लें
अगर कोई स्टूडेंट्स अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हो तो वे:
- Rechecking (पुनः जांच)
- Revaluation (पुनर्मूल्यांकन)।
इनके लिए अप्लाई कर सकता हैं और इसकी प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होती है।
फेल होने वालो के लिए समाधान
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल होता है:
- वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है।
- यह परीक्षा जून–जुलाई में होती है।
- पास होने पर उसी साल सर्टिफिकेट मिल जाता है।
12वीं के बाद क्या करें?
12वीं के छात्रों के लिए आगे के विकल्प:
- स्नातक (BA, BSc, BCom)
- इंजीनियरिंग / मेडिकल
- डिप्लोमा / प्रोफेशनल कोर्स
- प्रतियोगी परीक्षाएं।
विशेषज्ञों की राय जान लें
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है:
“रिजल्ट के बाद छात्रों को सोच-समझकर करियर का चयन करना चाहिए और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।”
Related Links
बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी सुझाव
- अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
- केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
- रिजल्ट के समय धैर्य रखें।
- आगे की पढ़ाई की योजना पहले से बनाएं।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 को 19 अप्रैल में जारी होने की खबरे आ रही है जो लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से आसानी से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स सही और सभी डिटेल्स पाने के बाद आगे के फैसले ठीक तरीके से ले सकेंगे।
स्टूडेंट और पेरेंट्स सावधानी रखे
स्टूडेंट और पैरेंट्स को रिजल्ट आने से पहले फर्जी कॉल या SMS से नंबर बढ़वाने का ऑफर्स मिलते है। ऐसे में छात्र और अभिभावक ऐसे किसी भी प्रलोभन से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
FAQs
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
UBSE के अनुसार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कहाँ चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपने रोल नंबर के साथ चेक करें।
क्या SMS से भी रिजल्ट देख सकेंगे?
रिजल्ट आने के दिन बोर्ड SMS सुविधा भी उपलब्ध कराता है और तय फॉर्मेट में ही SMS भेजना होगा।
रिजल्ट में गलती हो तो क्या करें?
तो स्टूडेंट्स को अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना है। इसके अलावा रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन का अप्लाई कर सकते है।
फेल होने पर क्या विकल्प हैं?
एक या दो विषयों में फेल हो तो स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते है। ये एग्जाम जून-जुलाई में होने वाले है और इसी साल पास होने का मौका मिलेगा।








