आज के डिजिटल दौर में सभी स्टूडेंट्स का अपना एग्जाम रिजल्ट देखना पहले से काफी आसान हो चुका है। अब अगर किसी स्टूडेंट्स का रोल नंबर खो गया है या फिर याद नहीं है उसके बाद भी वह अपना रिजल्ट और मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं। DigiLocker और APAAR ID जैसे प्लेटफॉर्म्स यह काम काफी आसान कर चुके है।
भारत सरकार के डिजिटल शिक्षा अभियान के तहत अब छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से ऑनलाइन मिल रहे हैं जिनको स्टूडेंट्स कभी भी एक्सेस कर सकते है।

छात्रों की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का समय नजदीक आते ही छात्रों और पैरेंट्स में उत्सुकता बढ़ने लगी है। काफी बार कुछ छात्र अपना एडमिट कार्ड या रोल नंबर खो देते हैं या सही समय पर याद नही आता है। कुछ अब ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है चूंकि भारत सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ (APAAR) और डिजिलॉकर (DigiLocker) ने रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने में रोल नंबर की बाध्यता से काफी हद तक मुक्ति दी है।
Table of Contents
DigiLocker से बिना रोल नंबर रिजल्ट देखना
अगर आपका रोल नंबर नहीं है, तो आप DigiLocker की मदद से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
- अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।

- “Education” या “Issued Documents” सेक्शन में जाएं।

- अपने बोर्ड (जैसे CBSE, UP Board आदि) को चुनें।
- नाम, जन्मतिथि या अन्य डिटेल्स डालें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- PDF डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
खास बात: यहां आपको कई बार रोल नंबर की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि सिस्टम आपके आधार/डेटा से रिकॉर्ड खोज लेता है।
APAAR ID से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करना
APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) एक यूनिक स्टूडेंट ID है जिसमें आपकी पूरी पढ़ाई का रिकॉर्ड होता है।
- APAAR पोर्टल या ABC (Academic Bank of Credits) वेबसाइट खोलें।
- अपनी APAAR ID से लॉगिन करें।

- “Academic Records” या “Documents” सेक्शन में जाएं।


- अपनी क्लास/बोर्ड चुनें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं।
APAAR ID का फायदा
- एक ही ID में सभी कक्षाओं का रिकॉर्ड।
- बार-बार रोल नंबर की जरूरत नहीं।
यदि आप अपनी APAAR ID आज ही बनवा लेते हैं तो भविष्य में कॉलेज एडमिशन या स्कॉलरशिप के लिए आपको किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन बोर्ड के रिजल्ट मिल सकेंगे
DigiLocker और APAAR ID के जरिए आप कई प्रमुख बोर्ड्स के रिजल्ट देख सकते हैं:
- CBSE (Central Board of Secondary Education)
- ICSE (Council for the Indian School Certificate Examinations)
- UP Board
- Bihar Board
- अन्य राज्य बोर्ड।
इन सभी बोर्ड्स के डिजिटल सर्टिफिकेट अब सरकारी डेटाबेस से जुड़े हुए हैं।
कुछ ध्यान में रखने वाली बाते
- लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
- अपना सही नाम और जन्मतिथि डालें।
- OTP वेरिफिकेशन जरूरी है।
- गलत डिटेल्स डालने पर रिकॉर्ड नहीं मिलेगा।
DigiLocker vs APAAR ID के अंतर को समझे
| फीचर | DigiLocker | APAAR ID |
|---|---|---|
| प्लेटफॉर्म | डॉक्यूमेंट स्टोरेज ऐप | स्टूडेंट यूनिक ID |
| उपयोग | मार्कशीट, सर्टिफिकेट डाउनलोड | पूरा अकादमिक रिकॉर्ड |
| रोल नंबर की जरूरत | कई बार नहीं | नहीं |
| डेटा सोर्स | सरकारी डेटाबेस | शिक्षा मंत्रालय |
नए तरीकों के जरूरत की वजह
- रोल नंबर खो जाने की समस्या खत्म।
- तुरंत डिजिटल मार्कशीट मिल जाती है।
- सरकारी मान्यता प्राप्त डॉक्यूमेंट।
- कॉलेज एडमिशन और नौकरी में उपयोगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम से मौजूदा एजुकेशन सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बन रहा है।
Related Links
अब स्टूडेंट को अपना रिजल्ट देखने में रोल नंबर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। DigiLocker और APAAR ID जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वजह से एजुकेशन काफी सरल और सेफ बन गई है। कोई भी इच्छुक स्टूडेंट अपनी सही डिटेल्स और स्टेप्स फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
FAQs
क्या स्टूडेंट बिना रोल नंबर रिजल्ट देख सकते हैं?
हाँ, DigiLocker और APAAR ID से आप बिना रोल नंबर भी मार्कशीट देख सकते हैं।
क्या DigiLocker की मार्कशीट मान्य होती है?
हाँ, यह पूरी तरह से सरकारी मान्यता प्राप्त होती है।
APAAR ID कैसे बनती है?
स्कूल/कॉलेज के जरिए या ABC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके बनाई जाती है।
अगर रिकॉर्ड नहीं मिले तो क्या करें?
सही डिटेल्स डालें या अपने स्कूल/बोर्ड से संपर्क करें।












